Regional

दो दिन में दो वरिष्ठ पत्रकारों ने छोड़ा साथ, बहुत याद आयेंगे शक्तिवर्ध चौधरी और जमशेदपुर पत्रकारिता जगत के मजबूत स्तंभ दैनिक उदितवाणी के संस्थापक सह मुख्य संपादक राधेश्याम अग्रवाल जी…. शोक की लहर

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

 

झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर से उदितवाणी हिंदी दैनिक के संपादक वरिष्ठ पत्रकार राधेश्याम अग्रवाल का आज तड़के निधन हो गया। वे कुछ पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। आज अपराह्न 3:00 बजे शिव घाट जुगसलाई में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। जमशेदपुर में पत्रकारिता में वे एक मजबूत स्तंभ के रूप में जाने जाते रहे हैं।उनके निधन पर पूरे पत्रकार जगत में शोक की लहर है। वहीं क़लम के धनी वरिष्ठ पत्रकार शक्तिवर्ध चौधरी का कोलकाता में निधन हो गया।

वे जमशेदपुर के पत्रकारिता की लंबी लकीर खींच गए हैं। उन्होंने पटना से पत्रकारिता की शुरुआत की और अपने अंतिम समय तक पुस्तक लिखने में व्यतीत किए।

उनके लिखें हुए कुछ पुस्तकों का प्रकाशन भी हुआ है।…. दोनों पत्रकार अपनी पत्रकारिता में एक से बढ़कर एक थे। दोनों पत्रकारों का जाना बहुत दुःखदाई है। लेकिन ईश्वर ने जो लिखा है वह तो होकर ही रहेगा। न्यूज़ लहर परिवार दोनों वरिष्ठ पत्रकारों को सत् सत् नमन करता है।

Related Posts