Politics

चुनाव नतीजों के बीच कांग्रेस के लिए बड़ी खुशखबरी, टूटा 10 साल का रिकॉर्ड

न्यूज़ लहर संवाददाता
नई दिल्ली: देश में हुए 543 सीटों पर लोकसभा चुनाव के नतीजे सुबह 8:00 बजे से आना शुरू हो गए हैं और जिस तरह से रुझान सामने आए हैं पहले कुछ ही घंटे में एनडीए बहुमत हासिल कर लिया है। हालांकि इस दौरान देश की कई बड़ी सीटों पर बड़े उलटफेर भी देखने को मिल रहे हैं। एक समय तो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद 6000 वोट से पीछे हो गए थे।

बात की जाए राहुल गांधी की तो वे दोनों ही सीट से आगे चल रहे हैं। चुनावी नतीजे में हर मिनट हो रहे उलटफेर के बीच कांग्रेस पार्टी के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। क्योंकि शुरुआती रुझानों में ही कांग्रेस ने 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दरअसल, कांग्रेस इस बार ज्यादा सीटों पर जीतती हुई नजर आ रही है, जो कि पार्टी के लिए बड़ी खुशखबरी है।

इंडिया गठबंधन भी NDA को भारी टक्कर देता हुआ नजर आ रहा है, जहां इस बार कांग्रेस 84 प्लस सीट पर लीड कर रही है तो पिछली बार चुनाव में कांग्रेस केवल 52 सीट पर ही सीमट कर रह गई थी। इस वजह से यह कांग्रेस के लिए अच्छी खबर है। जिस तरह से देश में मोदी लहर देखने को मिल रही है ऐसे में कांग्रेस का यहां प्रदर्शन उनके लिए खुशी लेकर आया है।

पिछले 10 सालों में कांग्रेस का यह सबसे अच्छा प्रदर्शन माना जा रहा है, जबकि पूरे देश में एनडीए की तगड़ी लहर देखने को मिल रही है। फिलहाल 3 या 4 राउंड की गिनती ही हुई है। खबरों के अनुसार 21 राउंड तक वोटिंग की गिनती होना है। इस दौरान कई बार आंकड़े ऊपर नीचे हो सकते हैं। 10 साल बाद कांग्रेस 100 सीटों के पार पहुंची है।

Related Posts