Politics

झारखंड में BJP के बड़े नामों को करना पड़ा हार का सामना, अर्जुन मुंडा, सीता सोरेन और गीता कोड़ा को चुनाव में मिली शिकस्त*

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड:लोकसभा चुनाव में झारखंड में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी को झारखंड में तीन सीटों का नुकसान हुआ है। 2019 के चुनाव में जहां एनडीए ने 14 में से 12 सीटों पर जीत दर्ज की थी, वहीं इस बार के चुनाव में 14 में से केवल 9 सीटों पर एनडीए को जीत मिली है। राज्य में बीजेपी के तीन बड़े नेता चुनाव हार गए हैं।

खूंटी सीट से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को कांग्रेस के कालीचरण मुंडा ने चुनाव में हराया। लोकसभा चुनाव में बीजेपी के झारखंड में सबसे बड़े चेहरे अर्जुन मुंडा खूंटी सीट से चुनाव हार गए हैं। उन्हें कांग्रेस के कालीचरण मुंडा ने एक लाख 45 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है। जेएमएम अध्यक्ष शिबू सोरेन की बड़ी बहू और दुमका सीट से बीजेपी उम्मीदवार सीता सोरेन को भी हार का सामना करना पड़ा है। जेएमएम के नलिन सोरेन ने सीता सोरेन को 17 हजार से ज्यादा वोटों से शिकस्त दी है। सिंहभूम सीट से बीजेपी को तीसरा बड़ा झटका लगा है, जहां पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा को जेएमएम उम्मीदवार जोबा मांझी ने डेढ़ लाख से ज्यादा वोटों से हराया है।

झारखंड के 14 सीटों के नतीजे इस प्रकार हैं:

1. *राँची* – भाजपा
2. *कोडरमा* – भाजपा
3. *जमशेदपुर* – भाजपा
4. *धनबाद* – भाजपा
5. *गोड्डा* – भाजपा
6. *हजारीबाग* – भाजपा
7. *चतरा* – भाजपा
8. *पलामू* – भाजपा
9. *गिरिडीह* – आजसू
10. *खूँटी* – कांग्रेस
11. *लोहरदगा* – कांग्रेस
12. *सिंहभूम* – जेएमएम
13. *राजमहल* – जेएमएम
14. *दुमका* – जेएमएम

इस चुनाव में बीजेपी को 2019 के मुकाबले तीन सीटों का नुकसान हुआ है, जहां 2019 में उन्होंने 14 में से 12 सीटें जीती थीं, वहीं इस बार उन्हें 14 में से 9 सीटें ही मिली हैं।

Related Posts