Politics

मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचेंगे 8000 गेस्ट, झारखंड से लोको पायलट एएसपी तिर्की भी होंगे शामिल**

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

**नई दिल्ली*: नरेंद्र मोदी तीसरी बार 9 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। शपथ ग्रहण समारोह में देश-विदेश से करीब 8000 गेस्ट शामिल होंगे। मोदी के शपथ ग्रहण समारोह को ग्रैंड बनाने के लिए राष्ट्रपति सचिवालय से सरकार ने 7000 से 8000 लोगों के लिए जगह मांगी है। मोदी के तीसरे शपथ ग्रहण कार्यक्रम में वकील, डॉक्टर, कलाकार, सांस्कृतिक कलाकार, प्रभावशाली व्यक्ति और अलग-अलग पेशे से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख व्यक्तियों को भी कार्यक्रम में बुलाया जाएगा। सभी धर्मों के करीब 50 प्रमुख धार्मिक गुरुओं को कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा।

इसके अलावा सेंट्रल विस्टा परियोजना के मजदूर, ट्रांसजेंडर, विकसित भारत के राजदूत, सफाई कर्मचारी और लाभार्थी भी आमंत्रित किए जा रहे हैं। रांची रेल डिवीजन के सबसे बेहतरीन लोको पायलट को भी शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया गया है। रांची-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन के लोको पायलट एएसपी तिर्की प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल। देश भर से 10 लोको पायलट को समारोह में बुलाया गया है।

 

 

आदिवासी महिलाएं और पद्म पुरस्कार विजेताओं को भी निमंत्रण

सूत्रों के मुताबिक भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, एनईसी के सदस्य और निवर्तमान सांसद, सभी सांसद, विधायक, एमएलसी, जिला अध्यक्ष, क्लस्टर प्रभारी, लोकसभा प्रभारी भी इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं। साथ ही प्रधानमंत्री द्वारा सम्मानित मन की बात के प्रतिभागी, आदिवासी महिलाएं, पद्म भूषण, पद्म विभूषण और पद्म श्री विजेता भी शपथ ग्रहण में आने वाले हैं।

Related Posts