Crime

गीताजंली ज्वेलर्स लूटकांड: पुलिस ने पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया, लूटा हुआ सामान बरामद

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड: हजारीबाग के काली बाड़ी स्थित गीताजंली ज्वेलर्स में हथियार से गोली चलाते हुए लूट की घटना घटी थी। इस घटना की जांच और कांड के उद्भेदन हेतु पुलिस अधीक्षक हजारीबाग महोदय के द्वारा शिवाशीष कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर हजारीबाग के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान टीम (SIT) का गठन किया गया।

विशेष अनुसंधान टीम के द्वारा कांड की जांच में प्राप्त साक्ष्यों का तकनीकी विश्लेषण और सूचना तंत्र के आधार पर कांड की पूर्ण तरीके से उभेदन करते हुए इस कांड में शामिल सभी पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। अपराधियों के पास से कांड में लूटा हुआ आर्टिफिशियल जेवर, घटना में प्रयुक्त हथियार (दो ऑटोमेटिक पिस्तौल, गोली के साथ), और घटना में उपयोग में लाई गई दो मोटरसाइकिल (जो माह फरवरी में बड़कागांव थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी) बरामद की गई हैं। गिरफ्तार सभी अपराधियों को बरामद जप्त सामानों के साथ न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

**गिरफ्तार अपराधियों का विवरण:**

 

1. **डेविड मिंज** (पिता: दानियल मिंज, निवासी: मांडेर टोला मंदाली टांड, थाना टंडवा, जिला चतरा)

2. **अविनाश कुमार** (पिता: कोलेश्वर राम, निवासी: बानादाग, थाना कटकमदाग, जिला हजारीबाग)

3. **विद्या कुमार उर्फ बेदिया** (पिता: दिपु प्रसाद, निवासी: बांका, थाना कटकमदाग, जिला हजारीबाग)

4. **पंकज कुमार** (पिता: बिरजु महतो, निवासी: बांका, थाना कटकमदाग, जिला हजारीबाग)

5. **विक्रम कुमार** (पिता: कोलेश्वर साव, निवासी: कटकमदाग, जिला हजारीबाग)

 

**जप्त सामानों का विवरण:**

 

1. **डेविड मिंज** के पास से:

– गोल्ड-पॉलिश किया हुआ आर्टिफिशियल जेवर: सीता हार, दो कंगन, एक गले का पतला चेन।

– बिना नंबर का बाइक (जो बड़कागांव में चोरी किया गया था)

– लूटा हुआ मोबाइल

 

2. **अविनाश कुमार** के पास से:

– एक पिस्तौल, मैगजीन लगा हुआ, दो गोली (एक चेंबर में और एक बेड के नीचे)

– गोल्ड-पॉलिश किया हुआ आर्टिफिशियल जेवर: सीता हार, दो कान का जेवर, तीन कंगन

– निजी मोबाइल

 

3. **विद्या कुमार उर्फ बेदिया** के पास से:

– गोल्ड-पॉलिश किया हुआ आर्टिफिशियल जेवर: सीता हार, चार कंगन, एक चेन

– एक चक्र गोली KF .32

 

4. **पंकज कुमार** के पास से:

– गोल्ड-पॉलिश किया हुआ आर्टिफिशियल जेवर: सीता हार, दो कान का जेवर

– उपयोग किया हुआ एन.एस. बाइक की चाबी

– एक मोबाइल

 

5. **विक्रम कुमार** के पास से:

– अपराध में शामिल बाइक

– एक देशी पिस्तौल, एक गोली मैगजीन में

 

**गिरफ्तार अपराधियों का आपराधिक इतिहास:**

 

उपरोक्त चारों के विरूद्ध बड़कागांव थाना कांड सं0-46/24, दिनांक-11, धारा- 379 भा.द.वि. एवं 47/24 दिनांक-11.2.24 धारा-379 भा.द.वि. के तहत मामले दर्ज हैं।

 

इस सफलता पर पुलिस अधीक्षक हजारीबाग ने विशेष अनुसंधान टीम की सराहना की और कहा कि पुलिस की तत्परता और कुशलता से ही यह संभव हो पाया है। हजारीबाग पुलिस ने अपराधियों को सख्त संदेश दिया है कि अपराधी चाहे जो भी हों, कानून की पकड़ से बच नहीं सकते।

Related Posts