Regional

गुवा में भगवान बिरसा मुंडा पुण्य तिथि मनी पढ़ाई के दौरान ही बिरसा की क्रांतिकारी तेवर का था -दिलबाग सिंह

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड : पश्चिम सिंहभूम जिला में पंचायत समिति सदस्य भादों टोप्पो की अध्यक्षता में बोकारो वर्कर्स यूनियन इंटक के लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा के पुण्यतिथि पर गुवा जेनरल ऑफिस के समक्ष भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।


इस मौके पर बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन इंटक के उपाध्यक्ष दिलबाग सिंह ने लोगों को संबोधित कर कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जन्म खूंटी के उलिहातू में 15 नवंबर 1875 को बिरसा मुंडा का जन्म हुआ। बिरसा की प्रारंभिक शिक्षा चाईबासा के जर्मन मिशन स्कूल में हुई। पढ़ाई के दौरान ही बिरसा की क्रांतिकारी तेवर का था।बिरसा मुंडा ने बहुत कम उम्र में अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह का बिगुल बजा दिया था। अंग्रेज भी उनसे खौफ खाने लगे थे। उन्होंने ये लड़ाई तब शुरू की थी जब वो 25 साल के भी नहीं हुए थे।


इस दौरान इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य भादों टोप्पो, बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन इंटक के उपाध्यक्ष दिलबाग सिंह, ब्रांच सेक्रेटरी विश्वजीत तांती, कमलजीत सिंह, जयसिंह नायक, सलीम कुरैशी, शंकर दास, रोहित सिंह, वीरेंद्र करुवा सहित अन्य मौजूद थे।

Related Posts