Crime

जमशेदपुर : बबलू नामक व्यक्ति का शव फंदे से झूलता पाया गया, मृतक का कारण अज्ञात” 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में काशीडीह दत्ता डेकोरेटर्स के पास रहने वाले बबलू नामक व्यक्ति का शव फंदे से झूलता पाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।

मृतक की उम्र लगभग 45 से 50 के बीच बताई जा रही है और वह सिविल मिस्त्री का काम करता था।

मौत का कारण अभी तक पता नहीं चला है। अहले सुबह उसे पास के चाय दुकान में चाय पीते हुए देखा गया था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Posts