Regional

दिव्यांग चौपाल शिविर में दिव्यांग जनों ने उठाया लाभ

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड : पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित नोवामुंड़ी प्रखंड अंतर्गत गुवा क्षेत्र के पश्चिमी पंचायत भवन में आज सोमवार को दिव्यांग चौपाल शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान इस शिविर के माध्यम से सभी दिव्यांग जनों का रजिस्ट्रेशन किया गया। साथ ही पांच दिव्यांग बच्चों का रोजगार से जोड़ा जाएगा।

एवं ज्यादा से ज्यादा से ज्यादा इस शिविर के माध्यम से दिव्यांग जनों को जोड़ने का कार्य किया गया। और उन्हें सरकार के द्वारा मिलने वाले लाभ की जानकारी दी गई।

इस मौके पर ट्रेनर टाटा स्टील सबल सेंटर से भीआरपी सोनी हेंब्रम,बीजीए तिरिया, चंद्रकांत बेहरा मौजूद थे। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र की साहिया राहिल पूर्ति, डेजी गोडार्ड, ममता देवी, सरिता सिद्धू, पूर्वी पंचायत मुखिया चांदमनी लागुरी, पश्चिमी पंचायत मुखिया पद्मिनी लागुरी, जेंडर सीआरपी गीता देवी, ममता देवी, अनुराधा राव, यशोदा बोयपाय, बेलमती केवर्त, बेनुधर पान, कृष्णा दास,पीएलवी दिल बहादूर मौजूद थे।

Related Posts