Crime

रांची: ड्रग्स पैडलर्स के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 गिरफ्तार

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड:रांची पुलिस ने बरियातु इलाके से 4 महिलाओं समेत 6 ड्रग्स पैडलर्स को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 70 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई है। 11.27 ग्राम ब्राउन शुगर 70 अल्युमिनियम के फोयल में लपेटी हुई थी। साथ ही इनके पास से 90 हजार रुपये कैश भी बरामद हुआ है। रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि 11 जून को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बरियातु के रामेश्वरम लेन के पास कुछ लोग ब्राउन शुगर बेच रहे हैं। इसके बाद बरियातु थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापेमारी की गई। इस दौरान एक कमरे में 6 लोग ब्राउन शुगर को अल्युमिनियम के फोयल में लपेट रहे थे। पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ सभी को गिरफ्तार कर लिया।

सिविल ड्रेस में बिना वाहन के छापेमारी

 

एसएसपी ने बताया कि लगातार हो रही कार्रवाई के कारण ड्रग्स पैडलर्स जिस इलाके में ड्रग्स की सप्लाई करते थे, उस इलाके में पुलिस पर नजर रखते थे। इसी वजह से वे कई बार पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो जाते थे। इसी को देखते हुए रांची पुलिस की टीम ने महिला ड्रग्स पैडलर्स को पकड़ने के लिए किसी भी वाहन का प्रयोग नहीं किया और यहां तक कि रेड में शामिल महिला और पुरुष पुलिस को भी सिविल ड्रेस में ही छापेमारी के लिए भेजा गया था। पकड़े गए ड्रग्स पैडलर्स का मुंबई लिंक सामने आया है जिसकी पड़ताल की जा रही है।

इनकी हुई गिरफ्तारी

 

1. आरती देवी उर्फ गुदली, हातमा डंगराटोली, रांची

2. शगुन देवी, हातमा कोचा, रांची

3. नीतू नंद किशोर मिस्त्री, शांताक्रुज, मुंबई

4. पृथ्वी कुमार, करमटोली, रांची

5. प्रियंका कुमार, लोहरदगा

 

रांची पुलिस की इस कार्यवाही से ड्रग्स के खिलाफ उनकी सख्त नीति का अंदाजा लगाया जा सकता है। पुलिस द्वारा की जा रही जांच में और भी महत्वपूर्ण खुलासे होने की उम्मीद है।

Related Posts