Crime

नदी में पलटी 270 यात्रियों से भरी नाव, 80 से ज्यादा लोगों की मौत, राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश

न्यूज़ लहर संवाददाता
मध्य अफ्रीका : एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। मध्य अफ्रीका में स्थित देश कांगो की राजधानी किंशासा के पास एक नदी में 270 से ज्यादा यात्रियों को ले जा रही एक नाव पलट गई। इस हादसे में 80 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी बुधवार को देश के राष्ट्रपति फेलिक्स त्सेसीकेदी ने दी। 150 से अधिक लोगों ने तैरकर अपनी जान बचाई। राष्ट्रपति फेलिक्स त्सेसीकेदी ने हादसे के जांच के आदेश दिए हैं।

नाव टक्कर के बाद टूट गई जिसके चलते बड़ा हादसा हुआ। कांगो में लोग पैसों के आभाव में ऐसी नावों में यात्रा करते हैं जिसके चलते ओवरलोडिंग जैसी परिस्थिति अक्सर देखी गई। यह मुशी के सबसे नजदीकी शहर के पास करीब 70 किलोमीटर (43 मील) दूर है। राष्ट्रपति फेलिक्स त्सेसीकेदी ने एक्स पर पर लिखा कि डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो के माई-नडोम्बे प्रांत में मुशी शहर से 70 किलोमीटर दूर क्वा नदी पर हुई नाव दुर्घटना में 80 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के कारणों की जांच के आदेश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी आपदा फिर ना हो।

आयुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि नाव, नदी के किनारे से टकरा गई और टूट गई। कांगो के अधिकारियों ने अक्सर ओवरलोडिंग के खिलाफ चेतावनी दी है और जल परिवहन के लिए सुरक्षा उपायों का उल्लंघन करने वालों को सजा देने की बात भी कही है। बता दें कि दूरदराज के इलाकों में जहां से ज्यादातर यात्री आते हैं, वहां कई लोग उपलब्ध सड़कों के कारण सार्वजनिक परिवहन का खर्च नहीं उठा पाते हैं, इसलिए नाव का विकल्प चुनते हैं।

Related Posts