Health

सर्वाइकल कैंसर उन्मूलन शिविर 14 जून को गुवा सेल अस्पताल -डॉ. भारती कश्यप

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड:पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित गुवा सेल अस्पताल में आज सर्वाइकल कैंसर उन्मूलन शिविर का आयोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी डॉ. भारती कश्यप अध्यक्ष, वीमेन डॉक्टर्स विंग आई.एम.ए. झारखण्ड, तथा पूर्व सह-अध्यक्ष, वीमेन डॉक्टर्स विंग राष्ट्रीय आई.एम.ए. ने दिया। उन्होंने आगे बताया कि यह सर्वाइकल कैंसर उन्मूलन शिविर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड एवं विमेन डॉक्टर्स विन्स आईएमए झारखंड के द्वारा आयोजित की जा रही है। इसके द्वारा ह्यूमन पेपिलोम वायरस एचपीवी द्वारा संक्रमण की जांच की जाएगी। जिसमें खतरे का निशान जैसे 18 वर्ष से कम उम्र के पूर्व संभोग करना,एक से अधिक लोगों के साथ यौन संबंध, यौन रोगों का व्यक्तिगत इतिहास, कई गर्भधारण, बिना डॉक्टर की सलाह के गर्भनिरोधक गोलियों को लंबे समय तक प्रयोग, कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली, धूत्रान, तंबाकू का सेवन आदि है तो तुरंत ही अपने नजदीकी डॉक्टर से सलाह लेकर आगामी 14 जून को गुवा सेल अस्पताल में सर्वाइकल कैंसर उन्मूलन शिविर में आकर अपना निशुल्क इलाज कराएं। साथ ही एंबुलेंस की सुविधा के लिए 108 नंबर पर डायल कर एंबुलेंस की सेवा प्राप्त कर सकते हैं। स्वास्थ्य से सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 104 में कर सकते हैं।

Related Posts