Health

लू की चपेट में आने से घाटशिला में 40 वर्षीय डीवर पूर्ति की मौत, एक वृद्ध महिला की गंभीर स्थिति

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित घाटशिला थाना क्षेत्र के दहीगोड़ा निवासी 40 वर्षीय डीवर पूर्ति की लू की चपेट में आने से गुरुवार की देर रात अनुमंडल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। डीवर पूर्ति को गुरुवार की दोपहर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इसके अलावा, लालडीह निवासी वृद्ध महिला मीरा विश्वास को गंभीर अवस्था में देर रात अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। अनुमंडल अस्पताल की चिकित्सक डॉ. कुमुदिनी सरदार ने जांच कर गंभीर स्थिति को देखते हुए महिला को एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर रेफर कर दिया।

वृद्ध महिला हृदय रोग से पहले से पीड़ित
चिकित्सक ने बताया कि वृद्ध महिला का रक्तचाप काफी अधिक बढ़ा हुआ था और शरीर भी काफी गर्म था, जिससे अनुमान लगाया जा सकता है कि मीरा विश्वास को लू लगी होगी। परिवार वालों ने बताया कि दोपहर दो बजे से उल्टी शुरू हो गई थी। वृद्ध महिला हृदय रोग से पीड़ित है और उसे पेस मेकर लगा हुआ है। गंभीर स्थिति के कारण बेहतर इलाज के लिए महिला को एमजीएम अस्पताल भेजा गया है।

Related Posts