National

बद्रीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा, 23 यात्रियों को लेकर जा रहा वाहन अलकनंदा नदी में गिरा, कई लोगों की मौत

न्यूज़ लहर संवाददाता
उत्तराखंड : बद्रीनाथ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बदरीनाथ हाईवे पर एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में में गिर गया है। इस हादसे में कई लोगों की मौत की आशंका जताई गई है। कम से कम 10 लोगों की मौत हुई है। 23 यात्रियों को लेकर जा रहा वाहन अलकनंदा नदी में समा गया। फिलहाल रेस्क्यू अभियान जारी है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

हादसा बदरीनाथ हाईवे के रेंतोली के पास हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुटी है। एसपी डॉ विशाखा अशोक भदाणे ने इस हादसे की पुष्टि की है। घटना की खबर मिलते ही रेस्क्यू टीम मौक़े पर रवाना हो गई। हादसे में सात यात्री घायल बताया जा रहे हैं। रेस्क्यू अभियान चल रहा है।
वाहन जैसे ही नीचे गिरा तो यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों की नजर पड़ी तो तुरंत मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। घटना के बारे में जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से रेस्क्यू शुरू कराया। हादसे का शिकार हुआ वाहन दिल्ली के यात्रियों को लेकर जा रहा था। ये लोग दिल्ली से चोपता तुंगनाथ जा रहे थे। इस वाहन में ड्राइवर सहित 23 लोग सवार थे।

Related Posts