Regional

मजदूरों को उनकी न्यूनतम मजदूरी जल्द मिले – डॉ अजय कुमार*

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

*झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर में कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य और जमशेदपुर के पूर्व सांसद एवं आईपीएस डॉ अजय कुमार ने झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को पत्र लिखकर अनुरोध किया कि प्रदेश के लाखों श्रमिकों के हित में न्यूनतम मजदूरी अब लागू की जानी चाहिए।

डॉ अजय ने कहा कि प्रदेश के लाखों श्रमिक परिवारों का जीवन निर्वाह राज्य सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी से होता है और वर्तमान विकट महंगाई के दौर में इन मजदूरों को मजदूरी ना मिलने से श्रमिक परिवारों के समक्ष गंभीर आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य सरकार को इस मुद्दे पर तुरंत ध्यान देना चाहिए और श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी को तत्काल प्रभाव से लागू करना चाहिए ताकि उनके परिवारों को इस आर्थिक संकट से उबारा जा सके।

इस पत्र के माध्यम से डॉ अजय कुमार ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी सुनिश्चित की जाए और इस विषय पर सरकार की ओर से शीघ्र कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि यह सरकार की जिम्मेदारी है कि वह श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा करे और उन्हें न्यूनतम मजदूरी उपलब्ध कराए ताकि वे सम्मानजनक जीवन जी सकें।

Related Posts