Politics

भाजपा कार्यकर्ता के निष्कासन के बाद जमशेदपुर में हंगामा: सुधांसु ओझा ने किया फैसला, मौंटी अग्रवाल ने दिया धरना*

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड : पूर्वी सिंहभूम जिला के जमशेदपुर में भाजपा मीडिया सेल के मौंटी अग्रवाल के पार्टी से निष्कासन के बाद उन्होंने साकची स्थित पार्टी कार्यालय के सामने धरना दिया। इसके बाद हंगामे में भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांसु ओझा के समर्थन में भी लोगों का समर्थन देखा गया। पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच तनाव बढ़ा और धरने के दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। बाद में भाजपा नेता बंटी सिंह ने मौंटी अग्रवाल को धरने से हटाया। मौंटी अग्रवाल ने अपने निष्कासन का प्रतिरोध करते हुए कहा कि उन्हें कोई कारण नहीं बताया गया, जिससे वह नाराज होकर धरना दिया। इस मामले में झारखण्ड भाजपा के महामंत्री अनिल मोदी ने कहा कि मामले पर बैठकर समाधान किया जाएगा।

Related Posts