Crime

जमशेदपुर: जुगसलाई थाना अंतर्गत बलदेव बस्ती में युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र बलदेव बस्ती में रविवार सुबह गोली चलने की घटना से हड़कंप मच गया। बदमाशों ने 18 वर्षीय करण नामक युवक को गोली मारी। आनन-फानन में करण को इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, करण के सिर पर गोली मारी गई है।

 

घटना के बाद बलदेव बस्ती में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा और घटना के पीछे के कारणों का खुलासा किया जाएगा।

 

इस गोलीकांड से स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत देने का अनुरोध किया है। फिलहाल, करण की स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों की एक विशेष टीम उसका इलाज कर रही है और उसे बचाने की पूरी कोशिश की जा रही है।

Related Posts