Regional

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रेस वार्ता को किया संबोधित, मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर दी जानकारी**

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड:पूर्वी सिंहभूम के जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल ने मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि स्वच्छ, समावेशी एवं त्रुटिरहित निर्वाचक सूची के निर्माण के लिए सभी पात्र नागरिकों का निबंधन और मतदाता सूची का शुद्धिकरण आवश्यक है। भारत निर्वाचन आयोग ने 01.07.2024 को अर्हता तिथि मानते हुए फोटोयुक्त निर्वाचक सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का निर्धारण किया है।

आयोग से प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार पुनरीक्षण कार्यक्रम में दो चरण – Pre-revision Activities और Revision Activities शामिल हैं। Pre-revision गतिविधियों के लिए 25.06.2024 से 24.07.2024 तक की अवधि निर्धारित की गई है। Revision Activities के लिए 25.07.2024 से 20.08.2024 तक की अवधि निर्धारित है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 25.07.2024 को एकीकृत मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन और 20.08.2024 को निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान 01 जुलाई 2024 को अर्हता तिथि मानते हुए 18 वर्ष पूरे करने वाले नए मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। साथ ही शिफ्टेड, डुप्लीकेट और मृत मतदाताओं का सत्यापन करते हुए मतदाता सूची से उनके नाम का विलोपन नियमानुसार सुनिश्चित करना है। मतदाता सूची प्रारूप का प्रकाशन 25 जुलाई को होगा, दावा और आपत्ति दाखिल करने की तिथि 25 जुलाई से 09 अगस्त तक है, और दावों और आपत्तियों का निपटारा 19 अगस्त को किया जाएगा। सूची का अंतिम प्रकाशन 20 अगस्त को किया जाएगा। विशेष कैंपेन 27 और 28 जुलाई तथा 03 और 04 अगस्त को आयोजित किया जाएगा।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि विशेष रूप से Third Gender, Particularly Vulnerable Tribal Groups (PVTGs), Sex Workers, 85+ आयु वर्ग, दिव्यांगजन, और आश्रय गृहों में निवास करने वाले सभी पात्र नागरिकों का निर्वाचक सूची में शत-प्रतिशत निबंधन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निम्नलिखित समावेशी सप्ताह (Inclusive Week) का आयोजन किया जाएगा:

1. 29.07.2024 (सोमवार) को Particularly Vulnerable Tribal Groups (PVTGs) और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले जनसमूह को अभियान के तहत मतदाता सूची में निबंधन की कार्रवाई की जाएगी।
2. 30.07.2024 (मंगलवार) को जिलान्तर्गत रैन बसेरों/आश्रय गृहों में आवासित पात्र नागरिकों के निबंधन हेतु अभियान चलाया जाएगा।
3. 31.07.2024 (बुधवार) को पात्र दिव्यांगजनों का निबंधन और मतदाता सूची में Marking हेतु विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस कार्य में सामाजिक सुरक्षा और समाज कल्याण कार्यालय तथा क्षेत्र में कार्यरत CSOs, NGOs (Non Political) का सहयोग प्राप्त किया जाएगा।
4. 01.08.2024 (गुरुवार) को 85+ आयु वर्ग के निबंधन हेतु विशेष अभियान चलाया जाएगा। विशेष अभियान के तहत House to House Visit कर निर्वाचक सूची में पूर्व से पंजीकृत उक्त श्रेणी के मतदाताओं का शत-प्रतिशत सत्यापन कराते हुए छूटे हुए पात्र नागरिकों का निबंधन किया जाएगा।
5. 02.08.2024 (शुक्रवार) को सभी पात्र Third Gender/Sex Worker का निबंधन हेतु अभियान चलाया जाएगा।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त मनीष कुमार, एडीएम (एसओआर) महेन्द्र कुमार, निदेशक एनईपी अजय साव, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह, एसडीएम धालभूम पारूल सिंह, और जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव उपस्थित थे।

Related Posts