Politics

भाजपा द्वारा आदित्यपुर नगर निगम कार्यालय का घेराव, जल संकट के खिलाफ धरना प्रदर्शन*

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड : सरायकेला-खरसावां जिले में भाजपा द्वारा आज एक विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें आदित्यपुर नगर निगम कार्यालय का घेराव किया गया। इस कार्यक्रम में नगर निगम क्षेत्र के लोगों ने हिस्सा लिया, जिनमें भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय नागरिक भी शामिल थे। उन्होंने गाजे बाजे के साथ आदित्यपुर के मुख्य बाजार से पैदल यात्रा की और नगर निगम कार्यालय पर धरना दिया। इस धरना में महिलाएं भी अपने हाथों में बाल्टी, डेगची इत्यादि बर्तन लेकर प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा के जिला संगठन प्रभारी सुबोध कुमार गुड्डू ने कहा कि यह आक्रोश प्रदर्शन दर्शाता है कि राज्य के विधायक और मुख्यमंत्री के कार्यक्षेत्र में निकम्मे साबित हुए हैं, जो नगर निगम क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को पूरा नहीं कर सकते। उन्होंने इसे झारखंड प्रदेश की भलाई के लिए एक चिंता का मुद्दा बताया।

इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष उदय सिंहदेव ने कहा कि नगर निगम बार-बार होल्डिंग टैक्स बढ़ा रही है, लेकिन सुविधाएं घटती जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्य विभाग की राशि से बिना काम के ही वसूली की जा रही है और नगर निगम क्षेत्र में अधिकारियों के माध्यम से लूट खसोट हो रही है।

भाजपा नेता गणेश माहली ने कहा कि यदि उन्हें चुनाव हारना पड़ता है तो भी वे हमेशा जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करते हैं। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन पर मजहब विशेष का हितैषी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चंपई सोरेन की सरकार मजहब विशेष बस्ती में पानी उपलब्ध करा देती है, लेकिन कानूनी कॉलोनी में पानी सप्लाई नहीं होती। गणेश माहली ने उनकी सरकार को तुष्टिकरण करने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विश्वास, सबका विकास के सिद्धांत पर काम करती है।

इस कार्यक्रम के दौरान पूर्व उपमहापौर बॉबी सिंह ने याद दिलाया कि उनके कार्यकाल में नगर निगम क्षेत्र में छह टैंकर प्रतिदिन पानी उपलब्ध कराने के लिए चलते थे, लेकिन अब केवल एक टैंकर ही चल रहा है और बाकी खड़े हैं। उन्होंने कहा कि निगम में आम जनता की आवाज को सुनने वाला कोई नहीं है। उन्होंने अगर सुधार नहीं हुआ तो भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ से निगम कार्यालय में तालाबंदी करने की धमकी दी।

भाजपा नेता रमेश हांसदा ने मुख्यमंत्री चंपई सोरेन पर सवाल उठाते हुए कहा कि वे कुछ दिन पहले जिंदल के अधिकारियों से क्या बात की थीं?

Related Posts