Politics

गौरव राय को आज़ाद अधिकार सेना का जमशेदपुर जिला अध्यक्ष नियुक्त

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर में आज़ाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने गौरव राय को जमशेदपुर जिला अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है। इस संबंध में पार्टी के प्रदेश महासचिव प्रिंस कुमार शर्मा ने एक सर्कुलर जारी किया है।
गौरव राय ने पार्टी का धन्यवाद देते हुए कहा कि वह जल्द ही मंडल विस्तार करके संगठन को मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाना, अन्याय एवं अत्याचार के खिलाफ लड़ना और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना है।
इसके अलावा, गौरव राय ने घोषणा की कि जिला कार्यालय भी खोला जाएगा जहां आम जन अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। उनके कार्य और निष्ठा को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।

 

Related Posts