Politics

जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने संजय झा को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया*

न्यूज़ लहर संवाददाता
नई दिल्ली:दिल्ली में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। इस बैठक में पार्टी के सभी शीर्ष नेता मौजूद रहे, जहां संजय झा को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया है।

सीएम नीतीश कुमार ने खुद प्रस्ताव पेश किया था और उनकी अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बिहार सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, प्रदेश अध्यक्ष समेत पार्टी के 100 से अधिक नेता शामिल रहे। संजय झा को अध्यक्ष बनाए जाने के बाद, पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।

इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए, जो जदयू की राष्ट्रीय रणनीति में महत्वपूर्ण परिवर्तन दर्शाते हैं। यह फैसला पार्टी के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Posts