Crime

जिला बदर कुख्यात अपराधकर्मी अवैध हथियार के साथ माण्डर से गिरफ्तार*

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: रांची के माण्डर थाना क्षेत्र के बुढ़ाखुखरा से कैम्बो जाने वाले रास्ते में स्थित जंगल से जिला बदर कुख्यात अपराधकर्मी संतु उरॉव उर्फ मुन्ना उरॉव को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान संतु उरॉव के पास से एक देशी लोडेड पिस्तौल बरामद हुआ।

प्राप्त सूचना के अनुसार, संतु उरॉव, जो कि सी०सी०ए० वाद सं०-09/2024 में दिनांक 23 मई, 2024 से 22 नवंबर, 2024 तक जिला बदर था, माण्डर थाना क्षेत्र में अवैध रूप से घूम रहा था। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक खलारी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया और उक्त क्षेत्र में कार्रवाई की गई।

छापामारी के दौरान संतु उरॉव को पकड़ा गया और उसके निशानदेही पर माण्डर थाना क्षेत्र के टांगरबसली में एक और छापामारी कर एक देशी कार्रवाईन, एक देशी पिस्तौल, और सात जिन्दा गोली बरामद की गई। संतु उरॉव के खिलाफ लूट, डकैती, और हत्या जैसे संज्ञेय अपराध के कई मामले दर्ज हैं।

गिरफ्तार अपराधकर्मी:
1. संतु उरॉव उर्फ मुन्ना उरॉव, पिता अंगना उरॉव, ग्राम टांगरबसली, थाना माण्डर, जिला राँची।

जप्त सामान:
1. एक देशी कार्रवाईन।
2. एक देशी पिस्तौल मैग्जीन लगा हुआ।
3. एक देशी पिस्तौल 0.315 बोर का।
4. तीन 0.315 बोर की गोली।
5. तीन 7.62 बोर की गोली।
6. एक 7.65 बोर की गोली।

संतु उरॉव के गिरफ्तारी से क्षेत्र में अपराध पर लगाम लगाने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

Related Posts