National

महंगाई से बड़ी राहत! सस्ता हुआ LPG गैस सिलेंडर, जानिए अब कितने में मिलेगा

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

नई दिल्ली: नया महीना यानी जुलाई अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। जून के महीने में जहां कई चीजों के दाम बढ़े थे। वहीं, जुलाई के महीने की शुरुआत में आम लोगों को बड़ी राहत मिली है। 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर आज से 31 रुपए तक सस्ता हो गया है। दिल्ली में अब कमर्शियल सिलेंडर 1676 की बजाय 1646 रुपए में मिलेगा। कोलकाता में यह सिलेंडर अब 1756 रुपए में मिल रहा है, पहले इसके दाम 1787 रुपए थे।

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में लगातार चौथे महीने गिरावट देखने को मिली है। चारों महानगरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर 150 रुपए तक सस्ता हो चुका है। वहीं दूसरी ओर घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें 9 मार्च के बाद से स्थिर बनी हुई हैं। इस कटौती के असर से रेस्टोरेंट ओनर, ढाबा मालिकों जैसे कमर्शियल एलपीजी यूज करने वालो को सस्ता सिलेंडर मिलेगा। हालांकि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

14 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की बात करें तो दिल्ली में घरेलू सिलेंडर का रेट कीमत 803 रुपये है। जबकि, 19 किलोग्राम के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1676 रुपये से घटकर 1646 रुपये हो गई है। कोलकाता में यह सिलेंडर अब 1756 रुपए में मिल रहा है, पहले इसके दाम 1787 रुपए थे। मुंबई में सिलेंडर 1629 रुपए से 31 रुपए कम हो कर 1598 का हो गया है। चेन्नई में सिलेंडर 1809.50 रुपए का मिल रहा है। हालांकि, 14.2 KG वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में यह ₹803 और मुंबई में ₹802.50 का मिल रहा है।

Related Posts