Regional

मानगो में जलजमाव और अन्य समस्याओं को लेकर जमशेदपुर कल्याण समिति का प्रदर्शन

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर के मानगो में जमशेदपुर कल्याण समिति ने शुंभ चौधरी के नेतृत्व में मानगो चौक से मानगो नगर निगम तक प्रदर्शन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस संदर्भ में समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मानगो नगर निगम कार्यालय में विशेष पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में छह सूत्री मांगे रखी गई हैं:

1. बारिश के कारण जगह-जगह जलजमाव से मच्छरों के पनपने की समस्या को देखते हुए क्षेत्र में फॉगिंग की शुरुआत की जाए।
2. मानगो के कई क्षेत्रों में पानी की पाइपलाइन नहीं पहुंच पाई है, जिसे चिन्हित कर पाइप बिछाने की मांग की गई है।
3. मानगो में जाम की समस्या को हल करने के लिए कॉलोनियों के अंदरूनी सड़कों की नियमित रूप से साफ-सफाई की व्यवस्था की जाए।
4. पार्किंग की उचित व्यवस्था की जाए।
5. मानगो में नाली निर्माण की मांग की गई है।

शुंभ चौधरी का कहना है कि इस जनसमस्या को लेकर विशेष पदाधिकारी को 15 दिन का अल्टीमेटम सौंपा गया है। अगर 15 दिन के भीतर काम नहीं कराया गया तो वे मानगो नगर निगम कार्यालय के गेट पर ताला लगाकर जन आंदोलन का रुख अपनाएंगे। प्रदर्शन में शुंभ चौधरी, पप्पु सिंह समेत अन्य समिति सदस्य उपस्थित रहे।

Related Posts