Regional

टाटा स्टील जोड़ा ने मनाया वन महोत्सव।

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड: पश्चिम सिंहभूम जिला में प्रत्येक वर्ष जुलाई के प्रथम सप्ताह से आरम्भ होनेवाली वन महोत्सव आयोजन किए जाने के क्रम में, क्योंझर जिला के जोड़ा खनिज अंचल में स्थित टाटा स्टील ने मंगलवार को पर्यावरण संतुलन के महत्व और पेड़ों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए वन महोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम में जोड़ा नगर पालिका और प्रखण्ड के दर्जनों वरिष्ठ पत्रकार एवं पर्यावरणविदों ने परिस्थिति की संतुलन बनाए रखने और जलवायु परिवर्तन से निपटने में पेड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका व जागरूकता पर चर्चा की गई एवं पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने और सस्टेनेबल अभ्यासों को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक सहयोगात्मक प्रयास को रेखांकित किया। महोत्सव में मुख्य अतिथि टाटा स्टील जोड़ा प्रमुख राजेश कुमार ने वृक्षारोपण के महत्व, पर्यावरण और परिस्थिति की संतुलन में वन महोत्सव की भूमिका को संबोधित करते हुए कहा कि तापमान में निरन्तर वृद्धि वर्तमान पर्यावरणीय स्थिति को केन्द्रित करते हुए वृक्षारोपण समय की सबसे बड़ी मांग है जिसे सभी महसूस कर रहें हैं।टाटा स्टील जोड़ा द्वारा इस महोत्सव का आयोजन पर्यावरण संरक्षण के प्रति इसकी प्रतिबद्धता तथा सामुदायिक सहभागिता और सस्टेनेबल अभ्यासों के माध्यम से परिस्थिति की संतुलन को बढ़ावा देने के लिए इसके सतत प्रयासों को दर्शाता है। इस अवसर पर टाटा स्टील अधिकारियों, पत्रकारों और नगर के बुद्धिजीवी वर्ग ने भारी संख्या में फलदार और पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले पौधे लगाएं।

Related Posts