Crime

गिरिडीह सड़क हादसा में दो मजदूरों की मौत, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुआ दुर्घटना

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड:गिरिडीह जिले के बगोदर में भीषण हादसा होने से 2 लोगों की मौत हो गयी। घटना मंगलवार की देर रात पुरानी जीटी रोड स्थित सर्विस रोड के पास की है। दोनों की मौत अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई है। मृतकों की पहचान कोकिल महतो और करम महतो महुरा गांव निवासी के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार वे दोनों गिरिडीह में ही मजदूरी का काम करते थे।प्रतिदिन सुबह दोनों मजदूर पास के गांव में निर्माणधीन मकान पर ढलाई का काम करने जाते थे।मंगलवार की सुबह भी वे इसी सिलसिले में घर से बाहर निकले थे।लेकिन काम खत्म होने में थोड़ी देर हो गयी।जिसके बाद वे दोनों स्कूटी से अपने गांव महुरा आ रहा थे।

इसी दौरान सर्विस रोड के पास एक अज्ञात वाहन के चपेट में आने से दोनों घायल हो गये। जब राहगीरों की नजर दोनों घायलों पर पड़ी तो इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से बगोदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गयी।

Related Posts