Politics

आजसू पार्टी का हल्ला बोल: भ्रष्टाचार और प्रशासनिक उदासीनता पर कड़ा प्रहार*

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर में आजसू पार्टी ने जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय पर एकदिवसीय हल्ला बोल कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व जमशेदपुर प्रखंड अध्यक्ष निरंजन महतो ने किया, जबकि संचालन सुजीत सिन्हा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन शंभू श्रवण ने दिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के प्रधान महासचिव सह राज्य के पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने भाग लिया।

रामचंद्र सहिस ने अपने भाषण में कहा कि भ्रष्टाचार और प्रशासनिक उदासीनता के चलते राज्यवासियों के बीच हताशा और निराशा का माहौल है। उन्होंने बताया कि व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा जुगसलाइ विधानसभा के जमशेदपुर प्रखंड में संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया।

इस ज्ञापन के माध्यम से जनता की समस्याओं के प्रति असंवेदनशील सरकार की संवेदना को जगाने का प्रयास किया गया है। सहिस ने चेतावनी दी कि यदि सरकार नहीं जागी, तो भ्रष्टाचार से परेशान जनता इसका जवाब देगी।

आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने बताया कि पूरे जिले में विधायक जमीन की दलाली करते नजर आ रहे हैं और प्रखंड कार्यालय और अंचल कार्यालय बिचौलिए का काम कर रहे हैं। लोगों की शिकायतों पर सुनवाई के नाम पर कुछ नहीं हो रहा है। राज्य की सरकार को बबुआ सरकार बताते हुए उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग के बजाय मुख्यमंत्री का ट्रांसफर और पोस्टिंग हो रहा है, जिस पर जनता की नजर बनी हुई है।

कार्यक्रम में प्रमुख मांगों को लेकर एक ज्ञापन दिया गया, जो इस प्रकार है:

1. जमीन संबंधी दाखिल खारीज हेतु अंचल कार्यालय में जमा आवेदनों का अविलंब निष्पादन किया जाए तथा पंजी-2 में दर्ज जीरो प्लॉट की समस्या का जल्द से जल्द उचित एवं आवश्यक कार्रवाई की जाए।
2. वर्तमान में अबुआ आवास ग्रामसभा द्वारा दिया गया प्रायोरिटी लिस्ट के आधार पर किया जाए तथा जरूरतमंद एवं निर्धन परिवार को इसका समुचित लाभ मिले।
3. छात्रवृत्ति हेतु जाति, आय एवं आवासीय प्रमाण पत्र बनाने में शीघ्रता लायी जाए।
4. जमशेदपुर प्रखंड में बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है, भीषण गर्मी को देखते हुए जमशेदपुर प्रखंड में 24 घंटा बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
5. प्रखंड अंचल कार्यालय में पदस्थापित समस्त कर्मियों की उपस्थिति सरकारी नियमानुसार सुनिश्चित की जाए ताकि दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले ग्रामवासियों का कार्य सरलता पूर्वक हो सके।

आजसू पार्टी ने उपरोक्त बिंदुओं पर अविलंब क्रियान्वयन एवं कार्रवाई की मांग की है। सभी समस्याओं का समाधान नहीं होने पर पार्टी ने जोरदार आंदोलन की चेतावनी दी है।

हल्ला बोल कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजय मलाकार, संजय सिंह, अप्पू तिवारी, सचिन प्रसाद, धीरज यादव, सोमू भौमिक, ललन झा, अरुप मलिक, हेमंत पाठक, संतोष सिंह, सुधीर सिंह, धनेश सिंह गुड्डू, तन्वीर आलम, सरफराज खान, समीर खान, संगीता कुमारी, प्रमिला देवी, बिंदु देवी, तारा देवी, नीलू देवी, पुष्पा देवी, करण साहू, नीरज सिंह (मुखिया), अशोक दास, मनोज महतो, मनोज ठाकुर, नमाई चंद्र महतो, संजय करूंगा, शैलेश सिंह, इंद्रा सिन्हा, बबिता सिंह, सुनीता अग्रवाल, मोनी मंडल, निशु कुमारी, गायत्री कुमारी, पूजा कौर समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Related Posts