Regional

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से फेडरेशन आफ झारखंड चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में फेडरेशन ऑफ़ झारखंड चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने 6 जुलाई 2024 को आर्यभट्ट सभागार, रांची विश्वविद्यालय परिसर, में आयोजित होने वाले “सृजन” स्टार्टअप कॉन्क्लेव में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया। मौके पर प्रतिनिधिमंडल में फेडरेशन ऑफ़ झारखंड चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष किशोर मंत्री, पूर्व अध्यक्ष विनय अग्रवाल, मनोज नरेडी, उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, सचिव परेश गटानी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Related Posts