Crime

नाबालिग से छेड़खानी मामले में नानक सेठ को गिरफ्तार , गया जेल

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड : पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर के मानगो पुलिस ने दुष्कर्म मामले में नानक चंद्र सेठ को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें नाबालिग से छेड़खानी का आरोप लगाया गया है। इस मामले में प्राथमिकी जनवरी 2024 में दर्ज की गई थी, जिस में पीड़िता ने भी छेड़खानी की बात स्वीकार की थी।

नानक सेठ के खिलाफ मामले की जांच के बाद पुलिस ने उन्हें सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में नानक सेठ ने कोर्ट से अग्रिम जमानत ले रखी है।

नानक सेठ की पत्नी ममता सेठ उर्फ सोनी ने भी प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

जांच के बाद पुलिस ने मामले की निगरानी बढ़ाई है और अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

Related Posts