Crime

हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार ,पुलिस की घेराबंदी तोड़कर भाग निकले दो अपराधी

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

 

झारखंड:लोहरदगा में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दो मोटरसाईकिल पर सवार चार लड़के हथियार के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम दने के फिराक में लोहरदगा शहर में घुम रहा है। इस सूचना पर कार्रवाई हेतु एक टीम का गठन किया गया। जिनके द्वारा रात्रि में बी०एस० कॉलेज के पास जुरिया चौक के नजदीक घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया गया, जिसमें एक बिना नंबर का पल्सर मोटरसाईकिल पर सवार दो लड़के अभिषेक कुमार उर्फ संतोष कुमार पिता भुनेश्वर साहू, घर बसारटोली, विवेक कुमार महतो, पिता -मदन महतो घर-तिवारीदुरा, दोनो थाना जिला-लोहरदगा को पकड़ा गया।

जिनकी तलाशी लेने से एक देशी क‌ट्टा एवं दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया तथा दो मोबाईल भी बरामद किया गया जो लोहरदगा थाना काण्ड सं0-127/24 में छीना हुआ है। दोनों लड़के पूर्व में भी जेल जा चुके हैं। एक मोटरसाईकिल पर सवार दो अपराधकर्मी घेराबंदी तोड़कर भागने में सफल रहे। इस संबंध में लोहरदगा थाना काण्ड सं0-142/24 दिनांक-10जुलाई .24 धारा-317(5)/3(5) बी०एन०एस० एवं 25(b)a/26/36 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार किये गए युवकों से

जप्त समानों की विवरणी निम्न है

एक देशी कट्टा 02. दो जिंदा कारतूस,दो मोबाईल,एक पल्सर मोटरसाईकिल

टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मियों मे

रत्नेश मोहन ठाकुर पुलिस निरीक्षक सहा थाना प्रभारी, लोहरदगा थाনা।

संजय कुमार, लोहरदगा थाना। स०अ०नि० आनन्द कुमार रजवार लोहरदगा थाना,सा०आ०/563 चन्द्रदीप मेहता, लोहरदगा थाना,चा०आ०/713 मुकेश कुमार शर्मा, लोहरदगा थाना,घा०10/206 रात्य किशोर कुमार, लोहरदगा थाना शामिल थे |

Related Posts