*ड्रग्स के साथ पकड़ा गया सांसद अमृतपाल सिंह का भाई, पंजाब पुलिस ने जालंधर से किया अरेस्ट*
                                                
न्यूज़ लहर संवाददाता
पंजाब : जालंधर में देहात पुलिस द्वारा श्री खड़ूर साहिब से सांसद और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के भाई हरप्रीत सिंह को आइस (ड्रग्स) के साथ गिरफ्तार किया है।सूत्रों से पता चला है कि हरप्रीत सिंह से पुलिस ने करीब 5 ग्राम आइस बरामद की है।

हरप्रीत सिंह गिरफ्तारी होने की पुष्टि जालंधर देहात पुलिस के एसएसपी अंकुर गुप्ता ने की है। उन्होंने कहा- जल्द हम मीडिया के साथ जानकारी साझा करेंगे।एसएसपी अंकुर गुप्ता ने कहा- हमने हरप्रीत को गिरफ्तार किया है। जल्द हम इस बारे में आपसे जानकारी सांझा करेंगे।हरप्रीत से हमें आइस बरामद हुई है। फिलहाल नशा कितना पकड़ा गया है, इस पर उन्होंने कुछ नहीं बताया।

अमृतपाल, पंजाब की खडूर साहिब सीट से लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। अमृतपाल सिंह 197120 वोटों से फतह हासिल की। उसे कुल 404430 वोट मिले।वहीं, कांग्रेस के कुलबीर सिंह जीरा को 207310 वोट मिले।साल 2019 के नतीजों की बात करें तो यहां कांग्रेस के जसबीर सिंह गिल की जीत हुई थी।अमृतपाल, फिलहाल असम की जेल में बंद है। जेल में बंद रहते हुए उसने ये चुनाव लड़ा है। Waris Punja De संगठन के मुखिया अमृतपाल को पिछले साल नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) के तहत अरेस्ट किया गया था।


							
							
							








