Regional

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रांची में शुरू

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की अखिल भारतीय “प्रांत प्रचारक बैठक” आज रांची, झारखंड में आरंभ हुई। यह बैठक 14 जुलाई सायं 6 बजे तक चलेगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में सरसंघचालक डॉ. मोहन जी भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी के साथ सभी सह सरकार्यवाह, प्रांत प्रचारक, सह प्रांत प्रचारक, क्षेत्र प्रचारक, सह क्षेत्र प्रचारक, और संघ के विभिन्न कार्य विभागों के अखिल भारतीय अधिकारी तथा संघ प्रेरित विभिन्न संगठनों के अखिल भारतीय संगठन मंत्री उपस्थित हैं।

बैठक के एजेंडे में इस वर्ष आयोजित संघ शिक्षा वर्गों और कार्यकर्ता विकास वर्गों की समीक्षा शामिल है। इसके अलावा, संघ शताब्दी कार्यविस्तार योजना की अभी तक हुई प्रगति पर भी चर्चा होगी। सामाजिक परिवर्तन के पांच विषयों के अनुभवों का आदान-प्रदान तथा वर्तमान परिदृश्य के संदर्भ में भी विस्तृत विचार-विमर्श होगा।

इस बैठक का उद्देश्य संघ के कार्यों की समीक्षा करना, आगे की योजनाओं पर विचार करना और संघ के विभिन्न स्तरों पर किए जा रहे कार्यों में समन्वय बनाना है। यह बैठक संघ के विचारों और लक्ष्यों को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related Posts