Crime

बकरी चराने गये दो बच्चों की कुएं में डूबने से मौत,गांव में मातम पसरा 

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड: रांची के मांडर थाना क्षेत्र की लोयो पंचायत के सकरा गांव में बकरी चराने गए दो बच्चों की कुएं में डूबने से मौत हो गई। घटना रविवार शाम लगभग चार बजे की है। मृतक बच्चे सगे भाई-बहन थे।

10 वर्षीय बेटी खुशी उरांव और 7 वर्षीय बेटा निखिल उरांव दोपहर में बकरी चराने के लिए घर से थोड़ी दूर खेत में गए थे। कुएं में गहराई अधिक होने के कारण बच्चों को बचाया नहीं जा सका और वे डूब गए।

घटना के बाद पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिवार में शोक का माहौल है और लोगों ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

मृतक बच्चों के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है और ऐसी घटनाएं ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर होती रहती हैं। बच्चों की सुरक्षा और देखरेख के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में और अधिक प्रयास की जरूरत है।

Related Posts