जगन्नाथ महाप्रभु मासी बड़ी से अपने घर लौटे

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के आज सोमवार को मौसीबाडी मंत्राचार के साथ रथ का पूजा-अचना की गई। इस अवसर पर । हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाजे-गाजे भजन-कीर्तन के साथ महाप्रभु को रथ में लेकर उनके घर पहुंचे। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने महाप्रभु सहित बलभद्र सुभद्रा का स्वागत किया। वापसी रथ को खींचने को लोगों में खासा उत्साह रहा। जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर यात्रा सम्पन्न हुई।
यहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच महाप्रभु जगन्नाथ, बलभद्र सुभद्रा की प्रतिमा मंदिर में स्थापित कर विशेष पूजा-अर्चना हुई। जगन्नाथ मंदिर से नौ दिन पहले महाप्रभु जगन्नाथ, बलभद्र सुभद्रा के साथ मौसी के घर पहुंचे थे।
वहीं जमशेदपुर शहरी क्षेत्र में भी भगवान श्री जगन्नाथ जी के रथ के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच महाप्रभु जगन्नाथ, बलभद्र सुभद्रा की प्रतिमा मंदिर में स्थापित कर विशेष पूजा-अर्चना हुई। गांधी आश्रम के लोगों ने भी भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र सुभद्रा के नगर भ्रमण करते हुए उन्हें घर पहुंचाया।