रानी सिंह और सुधा जौहरी को हिन्दू पीठ जमशेदपुर महिला शाखा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर में हिन्दू पीठ जमशेदपुर के प्रांगण में आयोजित कार्यकारणी सदस्यों की एक बैठक में निर्णय लिया गया कि गणपति महोत्सव 2024 के आयोजन से पहले हिन्दू पीठ की सभी ईकाइयों का विस्तार किया जाए। इसी क्रम में हिन्दू पीठ की महिला शाखा की अध्यक्षा श्रीमती कुमकुम सिंह के सुझाव पर रानी सिंह और सुधा जौहरी को हिन्दू पीठ महिला शाखा का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
रानी सिंह की प्रोफाइल
कुमकुम सिंह ने बताया कि रानी सिंह योग एवं नेचुरलपैथी में मास्टर ऑफ आर्टस किया है। इसके साथ-साथ उन्होंने योग विज्ञान और चिकित्सा में स्नातकोत्तर डिप्लोमा भी किया है। रानी सिंह झारखंड योग चैंपियनशिप 2011 में गोल्ड मेडल भी जीत चुकी हैं।
सुधा जौहरी की प्रोफाइल
वहीं, सुधा जौहरी आईटी में स्नातक और मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन हैं।
हिन्दू पीठ के अध्यक्ष का बयान
हिन्दू पीठ के अध्यक्ष अरूण सिंह ने आशा व्यक्त की कि इन दोनों नए सदस्यों को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद हिन्दू पीठ महिला शाखा पहले से और अधिक सशक्त होगी।
नई जिम्मेदारी को लेकर रानी सिंह और सुधा जौहरी का बयान
रानी सिंह और सुधा जौहरी ने कहा कि हिन्दू पीठ की ओर से जो नई जिम्मेदारी मिली है, उसे वे तन्मयता से निभाएंगी।