Regional

*सरकार अविलम्ब हमारी नौ सूत्री मांगो को करे पूरा नहीं तो होगा अनिश्चितकालीन हड़ताल – ललितेश्वर महतो*

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित चाईबासा में झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ समाहरणालय संवर्ग के कर्मियों ने 16 जुलाई को अपनी नौ सूत्री मांगों के समर्थन में काला बिल्ला लगाकर कार्य किया। संघ के राज्य अध्यक्ष राजेश रंजन दुबे और महासचिव बीरेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन पूरे राज्य में हुआ। इससे पहले, 14 जुलाई को रांची राजभवन के समीप एक धरना प्रदर्शन किया गया था।

पश्चिमी सिंहभूम जिला अध्यक्ष ललितेश्वर महतो ने कहा कि यदि सरकार अविलम्ब उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर होंगे। सचिव मनोज कुंटिया ने वेतन और ग्रेड पे को लेकर चिंता जताई और सरकार से इस पर विचार करने की अपील की। उपाध्यक्ष अतुल कुमार ने कर्मियों के विशेष योगदान की चर्चा की और सरकार से उनकी जरूरतों का ध्यान रखने का आग्रह किया।

संघ की नौ सूत्री मांगों में ग्रेड वेतन में सुधार, पदनाम परिवर्तन, प्रोन्नति की कालावधि को कम करना, एमएसीपी को 10 वर्षों की बजाय 8 वर्षों में स्वीकृत करना, सीमित परीक्षा में सीट रिजर्वेशन, अनुसेवी संवर्ग के कर्मियों को लिपिक में प्रोन्नति, अनुबंध कर्मियों को नियमित करना, और संविदा पर कार्यरत कर्मियों को सीधे सरकार के माध्यम से अनुबंध पर रखा जाना शामिल है।

इस विरोध प्रदर्शन में स्थापना शाखा के कार्यालय अधीक्षक रूप सिंह बानरा, प्रधान लिपिक वील्सन डांगा, और अन्य कई कर्मियों ने भाग लिया। यदि सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती है तो पूरे राज्य के प्रखंड, अंचल, अनुमंडल सहित जिला मुख्यालय के कर्मी 22 जुलाई से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दे चुके हैं।

Related Posts