स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल असनाबाद में मनाया गया गुरुपूर्णिमा उत्सव

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड:कोडरमा में स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल असनाबाद में गुरुपूर्णिमा का पर्व बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के प्रधानाचार्य सूरज कुमार ने दीप प्रज्वलन एवं महर्षि वेदव्यास की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरू को भगवान से भी बढ़कर माना गया है और आज ऐसे गुरु की जरूरत है जो शिष्य के विकारों को दूर कर सके।
जिसमें बच्चों ने बताया कि हिन्दी कलेंडर के अनुसार आषाढ़ महीने में गुरुपूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। इस गुरुपूर्णिमा के जन्मदाता महर्षि वेदव्यास को माना जाता है।इसी कारण इसे व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है।
कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों में सोनम,आर्यन,अंकित, शिवम,क्यारा,गुडिया,अक्षय,अनुराग, रनवीर,कार्तिक,रौशन,सोनल, अंशिका,लक्ष्मी,आरूषी,रिया,वंशिका आदि शामिल थे।
इस मौके पर विद्यालय के सह-निदेशक दीपक कुमार,शिक्षिका प्रीति कुमारी,रितिका कमारी और प्रियंका कुमारी मौजूद थे।