Law / Legal

ट्रैफिक पुलिस से वन-वे बोर्ड के संबंध में पूछने पर पंकज कुमार सैनी का कटा चालान , लगाया भारी जुर्माना

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र काशीडीह निवासी पंकज कुमार सैनी को ट्रैफिक पुलिस ने वन-वे नियम का उल्लंघन करने के आरोप में भारी जुर्माना लगाया है। पंकज कुमार सैनी का गलती थी कि पुलिस कर्मी से वन-वे बोर्ड के संबंध में पूछना है।

घटना के संबंध में श्री सैनी ने बताया कि वे साकची सरकार भवन पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरकर निकल आमबगान मस्जिद की ओर जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें रोका। पुलिस कर्मी ने वन-वे  में आने और ट्राफिक नियम तोड़ने का आरोप लगाया।इस पर उन्होंने कहा कि सड़क पर वन-वे बोर्ड नहीं लगा है जिससे वन-वे  होने की जानकारी नहीं थी।

पुलिस कर्मी ने उनसे ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य कागजात देखें। इसके बाद भी उनका चालान काट दिया गया। पुलिस कर्मी ने बहस करने का आरोप लगाकर  कहा कि आपको समझ आ जाएगा। इसके बाद नाराज पुलिस कर्मी ने अधिक जुर्माना लगा दिया।इस फ़ाइन की जानकारी उन्हें नहीं  थी क्योंकि पुलिस कर्मी ने आन लाइन चलान काट दिया और उन पर अनेक आरोप लगाया है। उनको पुलिस के द्वारा भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि आपने एक यातायात चालान के बारे में सूचना प्राप्त की है जिसमें वाहन संख्या JH05AH2433 का उल्लेख है, जो कि 2022-12-10 को जारी किया गया था। आपसे Rs. 6000 का भुगतान करने का अनुरोध किया जा रहा है। अगर आपने पहले से ही भुगतान कर दिया है, तो इस संदेश को नज़रअंदाज़ कर सकते हैं। अगर नहीं किया है, तो आप दिए गए लिंक से ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं: [https://echallan.parivahan.gov.in/index/accused-challan](https://echallan.parivahan.gov.in/index/accused-challan)।

भुगतान करने से पहले वेबसाइट की सत्यता की जाँच कर लें ताकि किसी भ्रांतिकारक गतिविधि से बचा जा सके। अगर आपके पास कोई संदेह या समस्या हो, तो सीधे झारखंड के परिवहन विभाग से संपर्क करना उचित होगा।

ट्रैफिक नियमों के अनुसार, वन-वे सड़क पर वाहन चलाना प्रतिबंधित है, और उल्लंघन करने पर जुर्माना लगाया जा सकता है। सैनी ने पुलिस की कार्रवाई को मनमानी बताया है और कहा कि उन्हें समय पर उचित जानकारी नहीं दी गई।

Related Posts