Regional

राशन कार्डधारी डीलर के खिलाफ हुए गोलबंद, खोला मोर्चा 

 

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

 

 

झारखंड: पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित नोवामुंड़ी प्रखंड अंतर्गत बड़ाजामदा के टंकीसाई में आज गुरुवार को ग्रामीणों ने डीलर के खिलाफ गोल बंद हो मोर्चा खोल दिया है। इसका नेतृत्व नोवामुंड़ी भाग एक जिला परिषद सदस्य सुश्री देवकी कुमारी कर रहे थे।

इस दौरान राशनकार्ड धारियों ने टंकीसाई के ही राशन डीलर एकता महिला सहयोग समिति के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि राशन डीलर एकता महिला सहयोग समिति के द्वारा कार्ड धारियों को पिछले छह महीने से कार्ड धारियों को राशन देना बंद कर दिया है। जब भी राशन लेने जाते हैं तो राशन डीलर एकता महिला समिति के अध्यक्ष माथा केरकेट्टा यह कहकर वापस कर देता है कि अभी राशन नहीं आया है।

जब इसकी लिखित शिकायत पांच माह पूर्व नोवामुंड़ी प्रखंड कार्यालय में की गईं। उसके बावजूद आज 6 माह हो गया है परंतु आज तक राशन राशन डीलर के द्वारा नहीं दिया गया है। इसकी शिकायत को लेकर बड़ाजामदा मुखिया पार्वती देवगम से किया गया तो उन्होंने भी अपना पल्ला झाड़ राशन डीलर के खिलाफ कुछ नहीं बोला।

अंत में थक हार कर इसकी शिकायत जिला परिषद सदस्य सुश्री देवकी कुमारी से की गई। और जिला परिषद सदस्य सुश्री देवकी कुमारी के नेतृत्व में आज सभी ग्रामीण गोलबंद हो राशन डीलर के खिलाफ मोर्चा खोला गया है।

Related Posts