Regional

भाजपा नेता देवेंद्र सिंह ने जमशेदपुर में कचरा डंपिंग क्षेत्र का किया दौरा, दी आन्दोलन की चेतावनी,जनता परेशान

न्यूज़ लहर संवाददाता

 

झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष और जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के प्रत्याशी देवेंद्र सिंह ने जमशेदपुर के सोनारी क्षेत्र में कचरा डंपिंग क्षेत्र का दौरा किया। यहां लाखों टन कचरा पड़ा है और लगभग 10,000 लोग प्रभावित हैं।

एनजीटी ने दिया था नोटिस, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं

 

लगभग डेढ़ साल पहले, राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने टाटा स्टील और जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमेटी को नोटिस दिया था कि यहां पड़ा कचरा स्वास्थ्य के लिए भयंकर खतरा है। उन्होंने कचरा हटाने के लिए कहा था, अन्यथा जुर्माना लगाया जाएगा। झारखंड सरकार ने एनजीटी में शपथ पत्र दाखिल किया था कि एक साल के अंदर कचरा हटा दिया जाएगा और यहां पार्क बनाया जाएगा।

 

डेढ़ साल बाद भी कचरा नहीं हटा, जनता परेशान

 

हालांकि, लगभग डेढ़ साल बाद भी कचरा नहीं हटाया गया है। इसके बजाय, जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमेटी और मांगों से और कचरा लाकर यहां डंप किया जा रहा है। इससे स्थानीय लोग बदबू से परेशान हैं। श्रावण मास चल रहा है और लोग शिव मंदिरों में जल चढ़ा रहे हैं, लेकिन सोनारी के प्रसिद्ध मौनी बाबा शिव मंदिर के मुख्य द्वार पर सप्ताह से कचरा पड़ा है। शिकायत करने पर न तो प्रशासन सुन रहा है और न ही कंपनी।

भाजपा नेता ने दी आंदोलन की चेतावनी

 

देवेंद्र सिंह ने कहा कि यदि इन समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो वह आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर को “ग्रीन सिटी क्लीन सिटी” कहा जाता है, लेकिन वास्तविकता इससे बहुत दूर है।

Related Posts