Crime

पश्चिम सिंहभूम में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस को मिली बड़ी सफलता,आई.ई.डी. बम बरामद

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड:पश्चिम सिंहभूम जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। आज, टोंटो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका और प्रधान घाट के आस-पास जंगली क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा लगाए गए 5 किलोग्राम के एक आई.ई.डी. बम को बरामद किया गया। सुरक्षा बलों ने इसे बम निरोधक दस्ते की मदद से नष्ट कर दिया।

यह अभियान 10 अक्टूबर 2023 से चल रहा है, जिसमें झारखंड पुलिस, सीआरपीएफ और कोबरा बटालियन की टीमों ने मिलकर नक्सलियों के विध्वंसक कार्यों को रोकने के लिए प्रयास किए हैं।

पुलिस ने नक्सलियों के शीर्ष नेताओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई की है, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति में सुधार हुआ है।

Related Posts