Law / Legal

जमशेदपुर: एडवोकेट दिनेश चंद्र धर का निधन**

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर के चाणक्यपुरी क्षेत्र में स्थित अपने निवास स्थान पर आजादनगर थाना शांति समिति के सदस्य एडवोकेट दिनेश चंद्र धर का निधन हो गया। 29 जुलाई को सुबह 10 बजे उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया भुन्याडीह बर्निंग घाट पर की जाएगी।

उनकी मृत्यु पर आजादनगर थाना शांति समिति के जनरल सेक्रेटरी मुख्तार आलम खान, एडवोकेट पार्थो बोस, झारखंड हज कमिटी के सदस्य शेख बदरुद्दीन, दाईगुट्टू हरिजन बस्ती के राजू गोराई, सुरेंद्र शर्मा, परडीह दुर्गा पूजा समिति के कन्वेनर पूर्व पाल, राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता सैयद मंजर आमीन, कौमी तंजीम के ब्यूरो चीफ शाकिर अज़ीमाबादी, हिंद आईटीआई के डायरेक्टर डॉक्टर ताहिर हुसैन, वारिस कॉलोनी के सैयद आलम, मदर होम स्कूल के डायरेक्टर मुमताज शारिक, चाणक्यपुरी के वीके पांडे और जीतू सिंह परमार ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

एडवोकेट डीसी धर समाजसेवी थे और शहर में विभिन्न सामाजिक कार्यों से जुड़े रहते थे। उनके निधन से शहर में एक अपूरणीय क्षति हुई है। वे अपने पीछे एक पुत्र, विशाल, जो चंडीगढ़ में नौकरी करते हैं, और एक पुत्री, अमृता, जो उनके साथ ही रहती थी, को छोड़ गए हैं।

उनका पार्थिव शरीर वर्तमान में टीएमएच के ठंडे घर में रखा गया है।

Related Posts