Crime

घाटशिला: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल**

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित घाटशिला थाना क्षेत्र के एनएच 18 फुलपाल ओवरब्रिज के ऊपर रविवार रात एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवक गालूडीह से घाटशिला जा रहे थे जब किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

दुर्घटना के बाद, स्थानीय पत्रकारों ने घायलों को एंबुलेंस से घाटशिला अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान सुमन दत्ता की मौत हो गई, जबकि रघु मुर्मू को गंभीर स्थिति में रेफर कर दिया गया।

घायल युवक रघु मुर्मू सुसनीजोबनी गांव में अपने चाचा के घर पर रहकर कॉलेज में पढ़ाई करता है। सुमन दत्ता के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही घाटशिला थाना की पुलिस और जिला परिषद सदस्य सुभाष सिंह भी अस्पताल पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन की पहचान के प्रयास जारी हैं।

 

Related Posts