Regional

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री ने मानगो के अमरनाथ महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर में झारखंड के स्वास्थ्य एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता ने सावन मास की दूसरी सोमवारी पर जमशेदपुर के मानगो डिमना रोड स्थित अमरनाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। उन्होंने इस अवसर पर पत्नी सुधा गुप्ता के साथ पूजा-अर्चना में भाग लिया।

पूजा के दौरान मंत्री ने की प्रार्थना

पूजा के दौरान पुरोहित ने पूरे विधि-विधान से स्वास्थ्य मंत्री और उनकी पत्नी को पूजा करायी। इस मौके पर बन्ना गुप्ता ने कहा कि सावन का महीना पवित्र होता है और भगवान शिव हर संकट को हर लेते हैं। उन्होंने बाबा भोलेनाथ से राज्यवासियों की खुशहाली और समृद्धि की प्रार्थना की।

झारखंड को बाबा नगरी करार

मंत्री ने कहा कि झारखंड बाबा की नगरी है और भोले शंकर की पूजा करने से हर कार्य में सफलता मिलती है। उन्होंने कहा कि सावन के महीने में भोलेनाथ के नाम का जाप करने से कष्टों से मुक्ति मिलती है और हमें गर्व है कि हम बाबा नगरी में रहते हैं।

कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित

इस अवसर पर अखिलेश सिंह, प्रकाश मुखर्जी, नीतीश पोद्दार, जयंत, सोनू उपाध्याय, अरविंद रजक, राकेश दास, पिंटू महतो, राजू सिंह, नागेंद्र सिंह, महेंद्र यादव, महेंद्र यादव, गौतम मंडल, पवन बिहारी ओझा और रवि शंकर भी उपस्थित थे।

Related Posts