पिकअप वैन दुर्घटना में एक मजदूर की मौत, पांच घायल

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के नरगा स्थित डाला पानी गांव के समीप एक अनियंत्रित पिकअप वैन पलट गई, जिसमें एक मजदूर की दबकर मौत हो गई है। वहीं पांच अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं।
मृतक और घायलों का विवरण
मृतक का नाम गुरु पौधों सिंह (35) है। घायलों में अमित सिंह सरदार, लकी सिंह सरदार, दीपाली शब्बा, शकुंतला, और तरुण सिंह सरदार शामिल हैं। सभी घायलों को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घटना का विवरण
मिली जानकारी के अनुसार, सभी मजदूर बुधवार सुबह पश्चिम बंगाल की सीमा बर्धमान थाना क्षेत्र के समीप से ढलाई का काम करने के लिए जमशेदपुर के मानगो आ रहे थे।
सभी मजूदर पिकअप वैन में सवार थे। तभी नरगा के समीप गोलचक्कर पर तेज रफ्तार पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे एक मजदूर की गाड़ी के नीचे दबकर मौत हो गई। वहीं अन्य 5 मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए।
चालक फरार
मौका का फायदा उठाते हुए चालक फरार हो गया। फिलहाल घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पिकअप वैन में 20 मजदूर शामिल थे। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।