Crime

लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में वज्रपात से दो महिलाओं की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखण्ड:पलामू ज़िले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में शाम को हुई वज्रपात की घटनाओं में दो महिलाओं की मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। यह दुखद घटनाएं पहाड़ी कला और कमलपुर गांवों में हुईं। पहली घटना लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के पहाड़ी कला गांव में हुई, जहां वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लेस्लीगंज ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे एमएमसीएच मेदिनीनगर रेफर कर दिया।

दूसरी घटना भी लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के कमलपुर गांव में हुई, जहां वज्रपात से एक और महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, यह घटनाएं शाम लगभग 5 बजे हुईं, जब क्षेत्र में तेज़ बारिश हो रही थी। सभी महिलाएं अपने खेतों में धानरोपनी का काम कर रही थीं, तभी वज्रपात की चपेट में आ गईं। इन घटनाओं से क्षेत्र में शोक की लहर है।

Related Posts