Crime

कन्नौज में सपा नेता नवाब सिंह यादव पर नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार**

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

उत्तर प्रदेश: कन्नौज जिले में समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता नवाब सिंह यादव को एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह घटना तब सामने आई जब पीड़ित लड़की ने यूपी पुलिस की डायल 112 सेवा पर कॉल करके मदद मांगी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नवाब सिंह यादव को आपत्तिजनक स्थिति में हिरासत में लिया और लड़की को सुरक्षित बचा लिया।

 

नवाब सिंह यादव, जो पहले सांसद डिंपल यादव के प्रतिनिधि रहे हैं, पर पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित कुमार आनंद ने बताया कि रात डेढ़ बजे के करीब डायल 112 पर लड़की ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया है। पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और लड़की को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला।

 

समाजवादी पार्टी के कन्नौज जिला अध्यक्ष कलीम खान ने इस घटना के बाद कहा कि नवाब सिंह यादव पार्टी के सक्रिय सदस्य नहीं हैं, और उन्होंने इस मामले से दूरी बनाई।

 

इससे पहले, अयोध्या में भी सपा नेता मोईद खान पर 12 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोप लगा था, जहां आरोपियों ने बलात्कार के बाद बच्ची का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया था।

 

कन्नौज की यह घटना उत्तर प्रदेश में सपा नेताओं से जुड़े गंभीर अपराधों को उजागर करती है, जिस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की है।

Related Posts