Politics

विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड कांग्रेस में बड़ा बदलाव: केशव महतो कमलेश बने अध्यक्ष, डॉ. रामेश्वर उरांव कांग्रेस विधायक दल के नेता

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने प्रदेश इकाई में बड़ा बदलाव किया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने वरिष्ठ नेता केशव महतो कमलेश को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही, उन्होंने डॉ. रामेश्वर उरांव को कांग्रेस विधायक दल का नेता भी बनाया है।

 

राजेश ठाकुर को हटाकर केशव महतो कमलेश को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांग्रेस अध्यक्ष ने इनकी नियुक्ति की है। झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। अभी झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान नहीं किया गया है, लेकिन कांग्रेस चुनावी मैदान में उतर चुकी है।

 

केशव महतो कमलेश को मिली बड़ी जिम्मेदारी

 

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केशव महतो कमलेश को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को तत्काल प्रभाव से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

 

डॉ. रामेश्वर उरांव बने कांग्रेस विधायक दल के नेता

 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने झारखंड के मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव को कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किया है। उन्होंने इनकी नियुक्ति से संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

 

विधानसभा चुनाव को देखते हुए ही कांग्रेस ने बदलाव शुरू कर दिया है, ताकि जोरदार तरीके से चुनाव लड़ा जा सके और जीत सुनिश्चित की जा सके। कांग्रेस ने राजेश ठाकुर को हटाकर केशव महतो कमलेश को झारखंड की जवाबदेही दी है।

Related Posts