Regional

पानी नहीं तो वोट नहीं” अभियान के तहत बागबेड़ा में निकाली गई पदयात्रा**

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखण्ड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर के उत्तर पूर्वी बागबेड़ा पंचायत की उप मुखिया सुरेश निषाद के नेतृत्व में “पानी नहीं तो वोट नहीं” के समर्थन में आज सुबह 7:00 बजे से बागबेड़ा वॉयरलैस मैदान से एक पदयात्रा निकाली गई। यह पदयात्रा वॉयरलैस मैदान से शुरू होकर डीबी रोड, बजरंग टेकरी, आनंद नगर, गांधीनगर का भ्रमण करते हुए गांधीनगर शाखा मैदान में एक सभा में परिवर्तित हो गई।

सभा में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बागबेड़ा के पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले नौ वर्षों से पेयजल स्वच्छता विभाग द्वारा बागबेड़ा जलापूर्ति योजना का काम अत्यंत धीमी गति से चल रहा है। 237 करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद योजना से जलापूर्ति शुरू करने की समय सीमा बार-बार विफल हो चुकी है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विधानसभा चुनाव से पहले बागबेड़ा जलापूर्ति योजना से जलापूर्ति शुरू नहीं की गई, तो बागबेड़ा, कीताडीह, घाधीडीह, और करनडीह के लगभग 1.5 लाख लोग एकजुट होकर वोट का बहिष्कार करेंगे।

किशोर यादव ने यह भी कहा कि इस योजना को धरातल पर लाने के लिए सैकड़ों बार विभिन्न प्रकार के आंदोलन किए जा चुके हैं, लेकिन संबंधित पदाधिकारी अब भी निष्क्रिय बने हुए हैं। इस वजह से इस चुनाव में सर्वसम्मति से वोट बहिष्कार का निर्णय लिया गया है।

इस पदयात्रा में मुख्य रूप से पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि शिवजी सिंह, नीरज सिंह, पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव, पंचायत सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि राजकुमार सिंह,

उप मुखिया मुकेश सिंह, पंचायत सदस्य सुशील यादव, पूर्व उप मुखिया कुमोद यादव, विनोद राम, चतरभुज सिंह, राहुल देव रजक, संजीव ठाकुर, जेपी गोस्वामी, पिंटू सिंह,

सोसो यादव, प्राण राय, भगवान शर्मा, भोला यादव, दिलीप सिंह, और संतोष राय सहित कई पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय लोग शामिल थे।

Related Posts