Regional

रांची के सभी मार्गों पर महिलाओं के लिए पिंक ऑटो सेवा का विस्तार**

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखण्ड:रांची की महिलाओं के लिए एक अहम और सुरक्षा सुनिश्चित करने वाला कदम उठाया गया है। अब रांची शहर के हर मार्ग पर पिंक ऑटो सेवा का विस्तार किया जाएगा। इस पहल के तहत, पिंक ऑटो को पूरे शहर में चलाने के लिए परमिट जारी कर दिया गया है।

झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने इस संबंध में यातायात पुलिस अधीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। डीजीपी ने स्पष्ट किया कि इन ऑटो को खासतौर पर उन मार्गों पर चलाया जाएगा जहां महिलाओं की आवाजाही अधिक होती है।

इसमें महिला कॉलेज, शिक्षण संस्थान, और अस्पताल जैसे स्थान प्रमुख हैं। डीजीपी ने इन स्थानों पर पार्किंग की भी पुख्ता व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।

अब तक पिंक ऑटो केवल रांची के अरगोड़ा इलाके में चलाए जाते थे। लेकिन महिलाओं की सुरक्षा और छेड़खानी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए इस सेवा का पूरे शहर में विस्तार किया जा रहा है। पिंक ऑटो की खास बात यह है कि इन्हें केवल महिलाएं ही चलाती हैं और इन ऑटो में यात्रा भी सिर्फ महिलाएं ही कर सकती हैं।

यातायात पुलिस ने डीजीपी के आदेश पर तेजी से कार्रवाई करते हुए परमिट जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इस कदम से महिलाओं का सफर न केवल सुरक्षित बल्कि आरामदेह भी होगा।

Related Posts