Regional

पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुखलाल कुंकल ने पार्टी प्रत्याशी बनाने का वरीय नेताओं से किया अनुरोध

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखण्ड : पश्चिम सिंहभूम जिला में पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुखलाल कुंकल भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय रांची में प्रदेश उपाध्यक्ष सह खूंटी विधायक निलकंठ सिंह मुंडा से मिलकर चाईबासा विधानसभा से चुनाव लड़ने का इच्छा जाहिर कर अपना बायोडाटा दिया। मौके पर विधायक श्री मुंडा ने कहा कि आप पिछले 20 – 25 वर्षों से पार्टी के समर्पित सिपाही हैं, और पार्टी हित के लिए आपने अच्छा कार्य किया है। मेरा पूरा प्रयास रहेगा कि इस बार चाईबासा विधानसभा क्षेत्र के लिए पार्टी से टिकट आपको ही मिले, ताकि आपके कार्य क्षमता से क्षेत्र का विकास और पार्टी का भी विकास हो। आगे श्री कुंकल रांची में विभिन्न नेताओं से भेंट कर चाईबासा विधानसभा से उन्हें पार्टी प्रत्याशी बनाने का अनुरोध किया।

Related Posts